एक खोज
एक खोज खुद की अपनी
भुले भटके खुदकी अपनी
भुले भटके खुदकी अपनी
सोचा ढुंढू अपने ही खुदको
उलझ गया ढुंढते मै खुदको
उलझ गया ढुंढते मै खुदको
कभी पाया राधा माधव में खुदको
कभी वासना के दलदल में खुदको
कभी वासना के दलदल में खुदको
कभी सुर वृंदावन की बांसुरी का था
कभी बेसुरां सूर मैफल का मैं था
कभी बेसुरां सूर मैफल का मैं था
समझ ना पाया यें या वो मैं था
उलझते हुए ऐसा जीये जा रहा था
उलझते हुए ऐसा जीये जा रहा था
आत्मांसे से फिर आवाज वो आयी
उलझन अब मेरी फिर दर हो गयी
उलझन अब मेरी फिर दर हो गयी
मानव मित्र ये भी तू और वो भी तुहीं है
जिंदगी मौज में बस जी लेनी तुझको हैं
जिंदगी मौज में बस जी लेनी तुझको हैं
सुनील जोशी
२७-०१-२०१६
२७-०१-२०१६
No comments:
Post a Comment